डॉ. कुलदीप सोलंकी बने आईएमए के नए अध्यक्ष

रायपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के उम्मीदवार डॉ. कुलदीप सोलंकी 322 वोट से जीतकर आईएमए के नए अध्यक्ष चुने गए। वहीं एकता पैनल से अध्यक्ष पद की दावेदार डॉ. आशा जैन को 201 वोट मिले। अन्य विजयी प्रत्याशियों में उपाध्यक्ष द्वय डॉ. केतन शाह, डॉ. किशोर और सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव चुने गए। ये सभी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ से ही हैं। बता दें कि चुनाव की प्रक्रिया रविवार को रोटरी मैत्री भवन जलविहार कॉलोनी में संपन्न हुई। 65 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ समर्थित और प्रतिद्वंद्वी वर्तमान एकता पैनल के बीच मुकाबला हुआ। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का डॉ. विमल चोपड़ा और एकता पैनल का डॉ. राकेश गुप्ता ने प्रतिनिधित्व किया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. कुलदीप सोलंकी, डॉ. केतन शाह और डॉ. संजीव श्रीवास्तव और एकता प्रकोष्ठ से डॉ. आभा जैन, डॉ. अशोक बजाज और डॉ. दिग्विजय सिंह मैदान में थे। इस चुनाव में अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और महासचिव का चुनाव होना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *