भानुप्रतापपुर की तीन युवतियों को डीडीनगर के मकान में बंधक बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार

रायपुर। भानुप्रतापपुर की तीन युवतियों को राजधानी रायपुर के डी.डी. नगर इलाके के एक मकान में बंधक बनाने वाली 1 महिला सहित कुल 3 अपहर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भानुप्रतापपुर निवासी प्रार्थिया ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम में रील्स देखी कि एम्स हास्पिटल रायपुर में मरीजों की देख-रेख करने के हेल्थ केयर टेकर की जरूरत है। इस पर वह एवं उसके साथियों ने इंस्टाग्राम रिल्स में उल्लेखित मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया और काम करने की इच्छा जाहिर की। इस पर उक्त मोबाईल नम्बर के धारक ने उन्हें रायपुर बुलाया। जिस पर प्रार्थिया एवं उसके 02 साथी जो 08 दिसंबर 2024 को बस से रायपुर आ गये। प्रार्थिया एवं उनके साथियों को श्रीराम चौक वृंदावन कालोनी रायपुरा बुलाया गया था। वहां पहुंचे तो उनकी मुलाकात महावीर वर्मा नामक व्यक्ति से हुई, जो उन्हें वृंदावन कालोनी में स्थित एक मकान में ले गया। जहां पर महावीर ने उन्हें जया यादव और फलेश साहू से मिलवाया उनके द्वारा उनसे फार्म फिलअप कराया गया एवं प्रार्थिया तथा उसके साथियों से 500-500 रूपये ले लिये और उन्हें काम पर रख लिया। उसके बाद प्रार्थिया को काम पसंद नहीं आने पर दिनांक 10 दिसंबर 2024 को उसके द्वारा जया यादव, फलेश साहू और महावीर वर्मा को घर जाना चाहती हूं बोली जिसपर तीनों के द्वारा प्रार्थिया को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर, कमरे में बंद कर बंधक बना दिया एवं छोडने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगे। 13 दिसंबर शुक्रवार को प्रार्थिया दहशत में आकर अपने रायपुर के परिचित को फोन लगाया तब उसके परिचित ने वहां पहुंचकर ताला तोडकर प्रार्थिया को छुड़ाया। इस रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध डी. डी. नगर पुलिस ने धारा 127 (7), 308(2), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच कर प्रार्थिया तथा उसके साथियों से विस्तृत पूछताछ कर तीनों आरोपी महावीर वर्मा, फलेश साहू एवं जया यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरी घटना स्वीकार किया। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर एक एजेंसी का संचालन करते थे। तीनों से 01 मोबाईल फोन एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *