चिन्मय दास की रिहाई और यूनुस सरकार के विरोध में लगे नारे , सर्व हिन्दू समाज ने निकाली आक्रोश रैली

चिन्मय दास की रिहाई और यूनुस सरकार के विरोध में लगे नारे , सर्व हिन्दू समाज ने निकाली आक्रोश रैली

GPM : – बांग्लादेश में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास रिहाई को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है इसकी बानगी आज जिला जीपीएम में भी दिखलाई पड़ी जहाँ सर्व हिन्दू समाज के नेतृत्व में बाग्लादेश में हो रहे हिंदुओ पर अत्याचार के विरोध में रैली निकाली गई . जिसमे बड़ी संख्या में हिन्दू एक जुट होकर चिन्मय दास की रिहाई को लेकर एकत्रित हुए .

जम कर लगे नारे

बाग्लादेश में हिंदुओ पर अत्याचार और युनुश सरकार के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज ने रैली निकाली गई और बांग्लादेश में इस क्रूरता पर बाग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए इस विरोध प्रदर्शन के बाद हिन्दू सभा आयोजित की गई जिसमें स्वामी परमात्मानंद जी ने बताया कि बाग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यक है जिसमे साथ क्रूरता की जा रही है यह व्यवहार मानवीय दृष्टिकोण से बिल्कुल भी सही नही है साधु संतों को जिस तरह जेल में डाला जा रहा है यह बिल्कुल भी न्यायोचित नही है . इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और चिन्मय दास की जल्द रिहाई की मांग की .

इस विरोध प्रदर्शन में सर्व हिन्दू समाज से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपकर हिंदुओं की रक्षा के लिए भारत सरकार को भी ध्यानाकर्षण कराया गया

उक्त कार्यक्रम में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य , साध्वी विजय उरमालिया , राघवेंद्र जी महाराज , प. कृष्ण दत्त उरमालिया , योगी सुभाष नाथ ,पुरषोत्तम नाथ पीपरहा ,राजा उपेंद्र सिंह ,हर्ष छाबरिया ,अनिल सिंह ,बृजलाल राठौर ,रमाकांत जयसवाल , वीरेंद्र पंजाबी , संदीप सिंघाई , दुर्गेश यादव , रामजी श्रीवास ,पवन त्रिपाठी , रज्जे अग्रवाल ,पवन पैकरा ,भूपेंद्र राठौर ,भागवत राठौर , प्रकाश साहू , सागर पटेल ,प्रिया त्रिवेदी ,मीनू पांडेय ,संतोषी साहू ,रानी यादव , शालिनी पटेल , कुशुम गौतम , विनय पाण्डेय ,नवीन विश्वकर्मा , भूपेन्द्र चौधरी , देवांस तिवारी , शैलेष जायसवाल , सचिन पाण्डेय , उपेन्द्र राय , प्रकाश पटेल ,अनुराग पाण्डेय , अमन गुप्ता ,आनंद यादव , सहित बड़ी संख्या में हिंदुओ ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *