बादल में एक माह तक आयोजित समर कैंप का हुआ समापन

जगदलपुर। बस्तर एकेडमी आफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) आसान में आयोजित एक माह तक आयोजित किए गये समर कैंप में कुल 89 प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के अन्तर्गत गायन, वादन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला हस्तकला ट्री बार्क आर्ट, धान आर्ट, पुट्टी आर्ट, क्लॉथ पेंटिंग और कुशन मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रविवार को एक मासीय समर कैंप का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर संजय पांडे एवं जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने बादल संस्थान को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप बच्चों के लिए नया हुनर सीखने का सही समय होता है। बादल के माध्यम से परंपरागत वाद्ययंत्र, स्थानीय भाषा हल्बी एवं गोंडी, लोक गायन, चित्रकला एवं हस्तकला और अन्य विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो सराहनीय कदम है। हमें सीखने का कार्य निरंतर करना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम के सभापति खेमसिह देवांगन, आसान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रेमबती बघेल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी और प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बादल प्रशासक आशुतोष ठाकुर के अलावा बादल के कर्मचारी और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *