भारतीय शिक्षा बोर्ड हरिद्वार अब छत्तीसगढ़ में माशिमं के समकक्ष मान्य

रायपुर। भारतीय शिक्षा बोर्ड हरिद्वार अब छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10 वी एवं 12 वी बोर्ड के समकक्ष मान्य होगा। माशिमं सचिव ने यह आदेश आज जारी कर दिया है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ में चार बोर्ड हो जाएंगे जिनमें आईसीएसई, सीबीएसई, सीजी बोर्ड और ओपन स्कूल भी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की पाठ्यचर्या समिति की बैठक 07.03.2025 में प्रदत्त अनुशंसा एवं प्रस्ताव को कार्यपालिका समिति की बैठक दिनांक 26.03.2025 में समिति द्वारा भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता विभाग, नई दिल्ली क्र0 क्रमांक एफ.11-3/2016-एसएच.3 15 नवंबर 2021 द्वारा जारी अधिसूचना तथा भारतीय विश्वविद्यालय संघ (ए.एल.यू.) का पत्र क्र0 एआईयू/ईवी/आईएन(आई)/2022/बीएसबी 3 अगस्त 2022 के आधार पर “भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार, उत्तराखण्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं को मण्डल की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं की समकक्षता प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।”
अतएव उपरोक्तानुसार “छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार, उत्तराखण्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं के समकक्ष मान्य किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *