डॉ. कमलेश जैन की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग

00 विहिप ने स्वास्थ्य मंत्री व अधिष्ठाता से की शिकायत
रायपुर। रायपुर के मेडिकल कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए डॉ. कमलेश जैन की संविदा नियुक्ति को लेकर भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। कुछ दिनों पहले विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग की थी। अब भाजपा नेता अंकित द्विवेदी ने भी बुधवार को शिकायत करते हुए हटाने की मांग की। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी को शिकायत सौंपी गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि डॉ. जैन ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं में रहते हुए नियम विरुद्ध करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. कमलेश जैन की सह प्राध्यापक (संविदा) पद पर नियुक्ति गत फरवरी 2024 में की गई थी। उनके नियुक्ति आदेश में लिखा है कि जब तक सहप्राध्यापक की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक एक वर्ष तक उनकी सेवाएं संविदा पर ली जाएंगी। शिकायत में बताया गया कि चिकित्सा महाविद्यालय में सह प्राध्यापक के 3 पद ही स्वीकृत हैं और तीनों पद पर नियमित सह-प्राध्यापक कार्यरत हैं। इसके बावजूद मार्च 2025 को डॉ. जैन को किस आधार पर नियुक्ति दी गई है। भाजपा नेता ने संविदा नियुक्ति के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि डॉ. कमलेश जैन की संविदा नियुक्ति छग सिविल सेवा (संविदा) नियुक्ति 2012 के नियमों के तहत की गई है, परंतु उक्त नियम की कंडिका क्रमांक 4 की कंडिका 1, 2, 3 एवं 4 का स्पष्ट उल्लंघन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *