शहीद राजीव पांडेय व शहीद कौशल यादव के स्मारक निर्माण में विलंब पर कांग्रेस ने जताया विरोध

रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में आज शहीद राजीव पांडेय की 38वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में अधूरे स्मारक निर्माण कार्य को पूर्ण कराने हेतु सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनो ने अनुपम गार्डन स्थल पर मौन धरना दिया। बता दें कि इसका भूमि पूजन 11 सितम्बर 2023 को शहीद राजीव पांडेय के माता-पिताजी (श्रीमती शकुन्तला पांडेय एवं श्री आर.पी. पांडेय (कर्नल) द्वारा किया गया था, जो कि आज तक पूरा नहीं हो पाया।
कांग्रेसजनों ने द्वितीय लेफ्टिनेंट शहीद राजीव पांडेय के 38वें पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात शहीद राजीव पांडे के निवास जाकर उनकी माता एवं पिताजी का आशीर्वाद लिया गया एवं उनका सम्मान किया गया। शहीद राजीव पांडेय को श्रद्धांजलि देने के बाद कालीमाता मंदिर आकाशवाणी चौक में जाकर शहीद कौशल यादव को भी श्रद्धांजलि दी गई और शासन से मांग भी की गई कि शहीद राजीव पांडेय की तरह इनके भी स्मारक को अधूरा छोड़ दिया गया है उसे तत्काल पूर्ण किया जाये। धरना में काफी संख्या मेंं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *