एक बड़ी विजय हो रही है छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की

रायपुर। बहुत लंबे समय तक छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज और उनके महापुरुषों को वह सम्मान प्राप्त नहीं हो रहा था जिसके वे हकदार हैं। लेकिन एक बड़ी विजय हो रही है लोग अब स्वीकार करने लगे हैं कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है। यह वीडियो एक उदाहरण है। जो अन्य समाज के एक व्यक्ति और राजनीतिक पहचान रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बनाई है। इसमें कुछ तकनीकी गलतियां है। कुछ दान का उल्लेख कम भी है परंतु महत्वपूर्ण विषय है कि लोग अब आपके बारे में बात करने लगे हैं।
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने समाज के सभी लोग से अनुरोध किया है कि बड़ा दान आपके परिवार ने किया है। दान के अलावा स्वतंत्रता संग्राम या अन्य क्षेत्रों में भी हमारे समाज का बड़ा योगदान रहा है। अन्य भी बहुत महत्वपूर्ण कार्य हमने किए हैं। आपके पास जितनी जानकारी है उस आधार पर वीडियो, फोटोग्राफ्स, लेख छोटी-छोटी रील आप सब बनाएं। उसे सोशल मीडिया में प्रचारित करें। अखबारों में, समाचार चैनलों में दें। बस थोड़ा सा ध्यान रखें की अधिक से अधिक जानकारी सही हो और उसमें छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का उल्लेख अवश्य हो।
याद रखें लगभग 400 साल पहले हम यहां आए हैं। हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में अपनी पीढिय़ां अर्पित की है। छत्तीसगढ़ ने भी हमे भरपूर प्यार दुलार और सम्मान दिया है। उस सम्मानजनक वैभव को पुन: लोगों को याद दिलाने की आवश्यकता है। क्योंकि हमारा उद्देश्य एकदम स्पष्ट है बहुजन हिताय बहुजन सुखाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *