होली से पहले 40 पौवा अवैध शराब जप्त

राजनांदगांव। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बसंतपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर बायपास मोहरा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए गए आरोपी मिलन निषाद (25 वर्ष), निवासी जोगीनगर, थाना बसंतपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन एवं 10 पौवा देशी मसाला मदिरा सहित कुल 40 पौवा शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
इसके अतिरिक्त, मोहल्लों में हो-हुल्लड़ करने वाले चार असामाजिक तत्वों—जयप्रकाश रावटे, कमलेश रामटेके, विकास यदु एवं मयंक यादव—के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) भा.ना.सु.सं. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।लंबे समय से फरार चल रहे तीन गिरफ्तारी वारंटी—मोनू उर्फ मन्नू, प्रमोद प्रजापति एवं नवीन गोयल—को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।उक्त कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक इब्राहिम खान, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, राजेश बंदेश्वर एवं रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *