रायगढ़ में ग्राम पंचायत सदस्य एसोसिएशन की ‘स्वाभिमान संकल्प यात्रा’ का आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौहान का हुआ भव्य स्वागत – 

रायगढ़ –  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार 8 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत सदस्य एसोसिएशन की ‘स्वाभिमान संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपसरपंचों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सदस्य एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौहान रहे, जिनका उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शुकतेल, राष्ट्रीय संरक्षक रामबृक्ष, प्रदेश संयुक्त सचिव जगजीवन राम पटेल भी उपस्थित रहे।

स्वाभिमान संकल्प यात्रा के आयोजन को सफल बनाने में रायगढ़ जिला संगठन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन में जिला अध्यक्ष विवेक कुमार प्रधान, जिला उपाध्यक्ष प्रोगेश कुमार गुप्ता, जिला महासचिव दामोदर बेहरा, जिला कोषाध्यक्ष भागीरथी बारेठ, जिला संयोजक पाप्पु भोय, जिला संयोजक संतोष कुमार पटेल तथा जिला सचिव विष्णु पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपसरपंच और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की गई।

स्वाभिमान संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को एकजुट कर उनके अधिकारों और सम्मान की आवाज को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *