ड्यूटी के दौरान किशोर की पिटाई करने वाले दो आरक्षक निलंबित

रायपुर। थाना टिकरापारा अंतर्गत कमल विहार पुलिस सहायता केन्द्र में तैनात आरक्षक क्रमांक 1211 लक्ष्मीनारायण एवं आरक्षक क्रमांक 2382 आसमान सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी को अवगत कराये बगैर अन्यत्र जाकर किशोर के साथ दुर्व्यवहार प्रदर्शित कर चौकी प्रभारी के आदेश की अवहेलना करते हुए स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने पर आरक्षक क्रमांक 1211 लक्ष्मीनारायण एवं आरक्षक क्रमांक 2382 आसमान सिंह को प्रशासनिक कारणो से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र रायपुर संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।










