ओपी चौधरी ने तीसरा बजट पेश किया, रायपुर को मिली होम्योपैथिक कॉलेज की सौगात

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपना तीसरा बजट आज विधानसभा में पेश किया। एक ओर जहां उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र के साथ शहर के विकास पर भी जोर देते हुए अनेक विकास के कार्यों का बजट में प्रावधान किया है। आने वाले वर्षों मे इसका प्रभाव साफ दिखाई देगा। रायपुर शहर में नया फ्लाई ओवर और कालीबाड़ी अस्पताल के विस्तारीकरण के साथ होम्योपैथिक कॉलेज की सौगात दी है, यह पहला शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज होगा।
एक नजर में बजट
संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान
छत्तीसगढ़ में आत्मनिर्भरता व समृद्धि का नया दौर
मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए ?100 करोड़ का प्रावधान
मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित
250 करोड़ रूपए का प्रावधान
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *