रायपुर के कारोबारी को तंजानिया में सोने की खदान में निवेश का झांसा देने वाला शाह मुंबई से गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के कारोबारी समर्थ बरडिय़ा को तंजानिया में सोने की खदान में निवेश का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी यश राजेश शाह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वियतनाम भागने की फिराक में था, लेकिन लुकआउट नोटिस और खुफिया इनपुट के आधार पर उसे दबोच लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समर्थ बरडिय़ा को शाह ने तंजानिया में सोने की खदान में निवेश का झांसा दिया था। शाह ने खुद को विदेशी संपर्कों वाला बड़ा कारोबारी बताकर भरोसा जीता और करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निवेश के नाम पर ले ली। बरडिय़ा को तंजानिया बुलाकर आरोपी ने अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे को अपना पार्टनर बताया और सोने की खदान का प्रोजेक्ट दिखाया। बाद में पता चला कि पूरा सौदा फर्जी था। मामले में कथित विदेशी पार्टनर न्युज़े फिलहाल फरार है।
रायपुर सिविल लाइन पुलिस ने राजेश शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश (धारा 420 और 120बी) के तहत एफआईआर दर्ज थी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने आज उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *