गुढिय़ारी में 2000 किलोलीटर क्षमता 25 मीटर स्टेजिंग उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य का शुभारंभ

रायपुर। गीतांजलि सोसायटी उद्यान दीक्षा नगर गुढियारी में 2000 किलोलीटर क्षमता 25 मीटर स्टेजिंग उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य 19 करोड 60 लाख 74 हजार रू. की योजना स्वीकृति अनुरूप स्थल पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, वार्ड 3 पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, वार्ड 5 पार्षद श्रीमती अंबिका साहू, वार्ड 18 पार्षद श्री सोहन साहू, वार्ड 15 पार्षद राजेश देवांगन सहित नगर निगम अधीक्षण अभियंता पी. राजेश नायडू, जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, उपअभियंता जल गोपाल प्रधान सहित गणमान्यजनो, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आमजनो, नवयुवको की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर प्रारंभ किया गया। भूमिपूजन सहित स्थल पर तत्काल उच्च स्तरीय जलागार के फाउंडेषन हेतु खुदाई करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
19 करोड 60 लाख 74 हजार रू. की स्वीकृत लागत की उच्च स्तरीय जलागार निर्माण राईजिंग लाईन व डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन, ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 में बिछाने की योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16, 17, 18 इन तीन वार्डो की 13 बस्तियों, मोहल्लो, शिवानंद नगर सेक्टर 3 एवं 4, प्रेमनगर, दीक्षा नगर, पार्वती नगर, प्रेमनगर पठान मोहल्ला,जंघेल हेल्थ क्लब गुढियारी, मुर्रा भट्ठी सुलभ शौचालय, अंबेडकर चौक गुढियारी, उडिया बस्ती गुढियारी, दीनदयाल उपाध्याय नगर 26 ब्लॉक, शिव नगर नहर पट्टी, गुड मार्निंग प्रोविजन स्टोर के पास, आनंद नगर, 65 ब्लॉक शिवानंद नगर के रहवासी नागरिक लगभग 1500 घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सीधे घरो में नलो से नदी का मीठा जल प्राप्त होकर लाभान्वित होंगे। योजना के तहत पीएससी स्कोडा आटोमेशन का कार्य रॉ वॉटर पंपिंग राईजिंगमेन कार्य डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन बिछाने का कार्य आदि किया जायेगा। कार्य हेतु 2 वर्ष की समयावधि निर्धारित की गई है। अनुबंधित एजेंसी मेसर्स एड्रोईट एसोसिएट प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से यह कार्य करवाया जायेगा। योजना का क्रियान्वयन होने से वार्ड 16, 17 , 18 की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *