सिलतरा फेस-1 में किसी भी उद्योग में नहीं लगाया गया श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा फेस-1 में स्थापित उद्योगों में श्रमिकों के लिए किसी भी औद्योगिक संस्थान ने स्वास्थ्य संबंधी जांच शिविर का आयोजन नहीं किया है। यह बातें मानसून सत्र के दूसरे के दिन सत्तापक्ष के विधायक अनुज शर्मा के सवाल के जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सदन में दिए।
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से जानना चाहता कि वर्ष 2022 से जून, 2024 के मध्य औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा फेस-1 में स्थापित किन-किन उद्योगों में श्रमिकों के स्वास्थ्य संबंधी जांच शिविर का आयोजन किया गया, इन जांच शिविर में क्या-क्या अनियमितता पाई गई? जवाब में मंत्री देवांगन ने सदन में बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2022 से जून, 2024 के मध्य औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा फेस-1 में स्थापित किसी भी उद्योग में श्रमिकों के स्वास्थ्य संबंधी जांच शिविर का आयोजन नहीं किया गया है इसलिए हैं अनियमितता का सवाल निरंक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *