तीरंदाजी के इंडियन वर्ग में चांदनी ने जीता गोल्ड, तोरण को मिला ब्राउंज मेडल

रायपुर। अरुणांचल प्रदेश के ईटानगर में 42वीं एन.टी.पी.सी. सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश आरचरी एसोसिएशन के 30 तीरंदाज, कोच, मैनेजर इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। आज इस प्रतियोगिता में इंडियन वर्ग में चांदनी साहू ने 30 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और तोरण यादव ने 20 मीटर में ब्राउंज मेडल प्राप्ति किया तथा इंडियन वर्ग की टीम इवेंट में महिला वर्ग ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
टीम इवेंट में चांदनी साहू, निकिता यादव, सरिता बघेल और सिमरन खुसरो तथा कोच प्रभु पोर्ते और बिन्देश्वरी देवी साथ में उपस्थित रही है। इस अवसर पर छ.ग. प्रदेश आरचरी एसोसिएशन के सचिव आयुष मुरारका ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन रिकर्व वर्ग में भी शानदार रहा। ब्वायस वर्ग में निशांत ने 8वां स्थान प्राप्त किया। आज इस ऐतिहासिक विजय पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयी खिलाडिय़ों को बधाई एवं आभार व्यक्त किया है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश मुरारका, दीपेश अरोरा, रामलखन पैकरा, भरत मटियारा, वंदना उईके, इतवारी कोच, टी.टी. बेहरा, आत्माराम बंजारे सभी तीरंदाज, कोच ने सभी विजयी तीरंदाजों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *