ध्यानाकर्षण के बाद मंदिर हसौद सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधक की पदस्थापना , कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ मंदिर हसौद शाखा में शाखा प्रबंधक के रिक्त पड़े पद पर ज्ञापन सौंप ध्यानाकर्षण के बाद शाखा प्रबंधक की पदस्थापना कर दी गयी है ।
शाखा प्रबंधक नहीं होने की वजह से प्रतिदिन लगभग 70- 80 लाख रुपये का संव्यवहार करने वाले इस बैंक में किसानों सहित अन्य लेन देन करने वालों को आ रही समस्या सहित इस शाखा के अधीन आने वाले 7 सहकारी समितियों के 60 ग्रामों के किसानों को सामयिक खाद – बीज लेन-देन में पर्यवेक्षण न हो पाने की ओर बीते 27 मई को किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सहकारिता विभाग के पंजीयक कुलदीप शर्मा व जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास को ज्ञापन सौंप ध्यानाकृष्ट कराया था । शाखा प्रबंधक के रूप में नारायण परगनिहा की पोस्टिंग की गयी है जिन्होंने 29 मई को कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *