बस्तर जिले में खनिज राजस्व लक्ष्य से 110.31 प्रतिशत अधिक 16 करोड़ 52 लाख मिला

जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदशन में वित्तीय वर्ष 2024-25 मे खनिज विभाग बस्तर द्वारा सतत निगरानी व परिश्रम के फलस्वरूप लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15 करोड़ खनिज राजस्व लक्ष्य प्राप्त हुई थी। जिसके विरूद्ध 16 करोड़ 52 लाख रूपयें अर्थात लक्ष्य 110.31 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति की गई है। जिला में मुख्य खनिज मद में 2,86,495 रूपये, गौण खनिजो से 7,79,12,001 रूपये, अर्थदण्ड एवं राजसात से 8,54,04,105 रूपये, तथा विविध प्राप्तियां 16,38,305 रूपये, राशि प्राप्त हुई है। खनि अधिकारी एंव खनिज विभाग द्वारा सतत मानिटिरिंग करते हुये वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिजों का अवैध परिवहन के 172 प्रकरण दर्ज कर 53,98,513 रूपये एवं अवैध उत्खनन के 26 प्रकरण में 17,92,240 रूपये एवं अवैध भण्डारण के 6 प्रकरण में 5,10,870 खनिज मुरूम के परिवहन अनुमति स्वीकृत कर 13,25,000 रूपये रायल्टी राशि शासकीय कोष में जमा कराया गया है। उक्त जानकारी खनि अधिकारी, खनिज शाखा जिला बस्तर के द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *