मुख्यमंत्री ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिलेवासियों को दी करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात

00 192.60 करोड़ रुपए की लागत के 108 विकास कार्यो का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आज बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को विकास कार्यो के लिए शुभकामनाएं दी। विकास कार्यो में 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंच से कई प्रमुख घोषणाएं की
इसी प्रकार भूमिपूजन के कार्यों में 191 करोड़ 63 लाख रुपये के 103 निर्माण कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 70 करोड़ 48 लाख के लागत से 06 सड़क निर्माण कार्य तथा 02 करोड़ 55 लाख रुपए के लागत के 03 भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 68 करोड़ 31 लाख रुपये के 13 भवन निर्माण कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 06 करोड़ 48 लाख रुपये के 03 छात्रावास निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 39 करोड़ 01 लाख रुपये के 10 जीर्णोद्धार कार्य, महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 करोड़ 79 लाख लागत के 3 नवीन आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर आदिमजाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री चिंतामणि महराज, विधायकगण श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती शकुन्तला पोर्ते भी उपस्थित थीं।

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंच से कई प्रमुख घोषणाएं की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंच से कई प्रमुख घोषणाएं की। जिसमें नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में पुल निर्माण, हायर सेकंडरी राजपुर के लिए नवीन भवन निर्माण, राजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उफिया में चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण, राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा, पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव आयोजन कराने की घोषणा शामिल है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *