सीसी रोड, नाली एवं शेड निर्माण के 18 कार्यों के लिए 4.31 करोड़ मंजूर

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर नगर निगम में सीसी रोड, नाली और शेड निर्माण के 18 कार्यों के लिए चार करोड़ 31 लाख 41 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रावधानित अधोसंरचना मद से ये कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-2, वार्ड क्रमांक-3 एवं वार्ड क्रमांक-4 में 11 सीसी सड़कों के निर्माण के लिए कुल दो करोड़ 81 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वार्ड क्रमांक-1, वार्ड क्रमांक-3 एवं वार्ड क्रमांक-4 में नाली निर्माण के पांच कार्यों के लिए 90 लाख 21 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-2 में पुराना बाजार में शेड निर्माण, रामसदन कार्य के लिए 50 लाख रुपए तथा वार्ड क्रमांक-2 में सकरी में सैदा रोड मुक्तिधाम के पास बहु-उद्देश्यीय शेड निर्माण के लिए दस लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *