मंत्री देवांगन कल एक करोड़ 5 लाख के विकास कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शुक्रवार 12 दिसंबर कोरबा में 1 करोड़ 5 लाख रूपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे कोरबा के सीतामणी चौक में नगर-निगम कोरबा के अंतर्गत 6 कार्यो को भूमिपूजन करेंगे इनमें वार्ड क्रमांक 1 अतंर्गत शा.उ.मा.वि. कोरबा के सामने सीसी रोड नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक अंतर्गत ईदगाह में इंदरा नगर आंगनबाड़ी कलवर्ट तक नाली निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 6 अतंर्गत पुरानी बस्ती कोरबा में सर्वमंगला फ्लोर मिल से मंडारीर चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत 12 लाख रूपए के कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इस मौके पर नगर पालिक निगम कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहेंगी।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन वार्ड क्रमांक 8 के अंतर्गत मोतीसागर पारा नवीन माध्यमिक शाला के सामने सीसी रोड निमाण कार्य लागत 6 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 8 के अंतर्गत मोती सागर बजरंग बली से किराना दुकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य एवं नाली मरम्मत लागत 12 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 9 अतंर्गत नवीन हाईस्कूल सीतामणी अहाता निर्माण कार्य लागत 35 लाख रूपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *