शराब पीने के लिए ब्रेसलेट, मोबाइल और आनलाइन रकम लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर। चार दिन पहले शराब पीने के लिए ब्रेसलेट, मोबाइल और आनलाइन रकम लूटने वाले तीन आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस निकाल कर जेल भेज दिया है।
पुरानी बस्ती निवासी दुर्गेश निषाद 22 वर्ष ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वह शनिवार को अपने दोस्त चाहत राठौर के साथ चंद्रशेखर नगर से दंतेश्वरी मंदिर के पास पहुंचा था। जहां शाहरूख पठान, पंकज सिंधी, अज्जू डैनी पहले ही खड़े थे। तीनों ने तुमसे बात करना है कह कर दुर्गेश को अपनी स्कूटी में बैठाकर महराजबंद तालाब नया रोड ले गए। चाहत राठौर उसके बुलेट को पीछे लेकर पीछे-पीछे आया। दोपहर 3:30 बजे शाहरुख पठान अपने जेब से चाकू निकालकर मार डालने का भय दिखाकर बलपूर्वक दुर्गेश के पहने हुए सोने की बाली, हाथ में चांदी का ब्रेसलेट उतारने बोला। मना करने पर शाहरुख पठान पीछे से पकड़ कर लिया। पंकज सिंधी ने कान के बाली, हाथ में पहना चांदी का ब्रेसलेट जबरन निकालकर रख लिया और इसका मोबाइल लेकर पे स्कैनर पर फोन पे के माध्यम से दो बार अलग-अलग यू टी आर से ?5000-5000 दूसरे के फोन पर ट्रांफर कर लिया। और धमकी देने लगा कि पुलिस में रिपोर्ट करोगे तो तुम्हें जान से मार डालेंगे। इस प्रकार तीनों ने चांदी का ब्रेसलेट कीमत 4000 सोने का बाली कीमत 24000 फोन पर से ट्रांसफर ?10000 कुल 38000 को लूटकर भाग गए। पुरानी बस्ती पुलिस धारा 309 (4),111 (2) दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
मुखबीर की सूचना पर तीनों को खो खो तालाब किनारे बैठे पाया गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने लूट स्वीकार की और निशानदेही पर लूट के एक पुरानी स्कूटी सीजी 04 एन.जेड.4039 कीमत 25, 000 रुपए, एक चाकू, एक चांदी का ब्रेसलेट कीमत 1650 रुपए, दो मोबाइल कीमत 18000, नगदी 3850 रुपए कुल 48.500 जब्त कर आरोपीयों को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *