नागपुर के बाद अब विशाखापट्टनम के लिए पटरियों पर दौड़ेंगी वंदेभारत

00 15 को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री
रायपुर। बिलासपुर-नागपुर वंदेभारत शुरु होने के बाद अब 15 सितंबर से दुर्ग-विशाखापट्टनम के मध्य वंदेभारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौडऩे लगेगी। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर यह सौगात देंगे। यहां पर बताना भी लाजमी हैं कि जबलपुर और दुर्ग के मध्य भी ट्रेन की मांग की जा रही है क्योंकि इस पटरी पर एक मात्र अमरकंटक एक्सप्रेस ही दौड़ रही है जिसके कारण यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। संभावना जताई जा रही हैं कि इस वर्ष के अंत तक जबलपुर और दुर्ग के मध्य नई ट्रेन की शुरुआत हो सकती है।
20829/20830 नंबर से विशाखा वंदेभारत एक्सप्रेस दुर्ग रायपुर महासमुंद होकर 7.55 मिनट में 565 किमी की दूरी तय कर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। और वहां एक घंटे के स्टापेज के बाद दुर्ग वापसी के लिए 2.55 बजे रवाना होगी। प्रारंभिक समय के मुताबिक यह ट्रेन रात 10.50 बजे दुर्ग वापस लौटेगी। इसकी औसत स्पीड 70.62 से 71.37 किमी प्रति घंटा होगी। जबकि अलग अलग रेल खंड के बीच यह 110-130 किमी की हाई स्पीड पर चलाई जाएगी। जो इस रूट सबसे फास्ट होगी। अब तक इस रूट पर सबसे फास्ट ट्रेन यह दूरी 10.45 से 11.8 मिनट का समय लेती है। दोनों ओर के सफर में केवल सात स्टेशनों पर ही रूकेगी।
रायपुर रेल मंडल के स्वामित्व वाली यह ट्रेन डेली होगी। ट्रेन के सभी 16 कोच पूर्णत: एसी होंगे। रेल सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन के लिए दुर्ग के आठ टीटीई और कोच अंटेडर ट्रेनिंग के लिए रिजर्व किए गए। इनमें दो महिला टीटीई हैं। ये अगले चार दिन नागपुर, बिलासपुर में ट्रेनिंग लेंगे। वंदेभारत चेयर कार रैक 13 सितंबर को दुर्ग पहुंचने की खबर है।
अब दुर्ग से महासमुन्द सवा घंटे में वंदेभारत एक्सप्रेस की टाइमिंग पर नजर डालें तो दुर्ग से महासमुन्द मात्र सवा घंटे में पहुंचा जा सकेगा। ट्रेन सुबह 6 बजे दुर्ग से रवाना होने के बाद आधे घंटे में 6.30 बजे रायपुर और 7.20 बजे महासमुंद पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *