सड़क किनारे आंवराभाटा चौक के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत आंवराभाटा चौक के पास आज शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव देखा गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन के द्वारा पैदल जा रहे अज्ञात बुजुर्ग को ठोकर मारने से उसकी दुघर्टना मौत होना प्रतीत हो रहा है, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
केशकाल थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव देखा गया है, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, उन्होने बताया कि संभवत: पैदल जा रहे मृतक बुजुर्ग को पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे अज्ञात बुजुर्ग की मौत की संभावना है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *