होटल टाइम स्क्वेयर के मालिक सहित 6 रसूखदार व्यापारी गिरफ्तार

00 5 लाख 16 हजार भी जब्त
बिलासपुर। विनोबा नगर स्थित होटल टाइम स्क्वेयर के एक बंद कमरे में रसूखदार व्यापारियों के द्वारा जुआ पार्टी खेलने की सूचना मिलने पर तारबाहर थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने होटल टाइम स्क्वेयर के मालिक नरेश गुप्ता सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 52 पत्ती ताश और 5 लाख 16 हजार रुपये भी जब्त किए।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि होटल टाइम स्क्वेयर के टॉप फ्लोर के कमरे में यह जुआ महफिल सजा था जहां खुद होटल मालिक नरेश गुप्ता भी उनके साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने वहां दबिश देकर सतीश गुप्ता निवासी बंगाली पार्क, श्रवण श्रीवास्तव निवासी गोल बाजार, सुरेश कुमार निवासी सिविल लाइन, नरेश गुप्ता होटल मालिक निवासी विनोबा नगर, अमित सिंह निवासी बिल्हा और शांतनु खंडेलवाल निवासी गोंडपारा को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *