महिला एवं बाल विकास में सुशासन का अनुशासन, स्थानांतरित अधिकारी नौवें दिन एकतरफा रिलीव

महिला एवं बाल विकास में सुशासन का अनुशासन, स्थानांतरित अधिकारी नौवें दिन एकतरफा रिलीव
रायपुर – महिला एवं बाल विकास विभाग में स्थानांतरण आदेश के बाद भी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारियों पर आखिरकार कार्रवाई हो गई। स्थानांतरण आदेश जारी होने के नौवें दिन विभाग ने 10 अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से एकतरफा भारमुक्त कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा नवीन पदस्थापना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया था। इसके बाद संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर उन्हें 9 सितंबर से एकतरफा भारमुक्त कर दिया।

आदेश के तहत उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, सक्ती, सरगुजा, जशपुर और कांकेर समेत अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण आदेश के पालन में नौ दिन तक बनी स्थिति के बाद विभाग की इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन लागू करने के तौर पर देखा जा रहा है। अब एकतरफा भारमुक्त किए गए अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।










