सिकासार-कोडार के ₹2524 करोड़ टेंडर में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की चुनौती DBL के L-1 होने पर लगी मुहर –

सिकासार-कोडार के ₹2524 करोड़ टेंडर में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की चुनौती DBL के L-1 होने पर लगी मुहर –
बिलासपुर/रायपुर – सिकासार-कोडार इंटरलिंकिंग परियोजना के करीब ₹2524 करोड़ के टेंडर को लेकर चल रही कानूनी खींचतान में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टेंडर की पात्रता और प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट पहुंची कंपनी की याचिका आज खारिज हो गई है। इस परियोजना में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL) ₹2524.32 करोड़ की बोली के साथ L-1 घोषित हुई थी। इसके बाद तकनीकी पात्रता में बाहर हुई कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया को अदालत में चुनौती दी थी। अब याचिका खारिज होने के बाद फिलहाल विभाग की टेंडर प्रक्रिया और DBL की L-1 स्थिति को बड़ी कानूनी राहत मिली है।
यह वही मामला है जिसमें पात्रता की कड़ी शर्तों, अनुभव और वित्तीय क्षमता को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। विभाग का पक्ष रहा है कि करीब ढाई हजार करोड़ की इस विशाल परियोजना के लिए पर्याप्त तकनीकी अनुभव और वित्तीय क्षमता वाली एजेंसी जरूरी है। मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद टेंडर के भविष्य पर भी निगाहें टिक गई थीं।
हालांकि अदालत के विस्तृत आदेश के अपलोड होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि याचिका किन कानूनी और तकनीकी आधारों पर खारिज की गई तथा न्यायालय ने L-1 और निविदा प्रक्रिया को लेकर अपने आदेश में वास्तव में क्या टिप्पणियां की हैं।










