महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा समेत कई बड़े जिलों में अधिकारियों का तबादला, सरकार ने बदली मैदानी रणनीति –

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा समेत कई बड़े जिलों में अधिकारियों का तबादला, सरकार ने बदली मैदानी रणनीति –
रायपुर : – छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग में मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेशभर के परियोजना अधिकारियों के तबादले जारी कर दिए गए। जारी आदेश में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, जगदलपुर, कांकेर और महासमुंद जैसे बड़े जिलों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाकर नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

DocScanner 20 मई 2026 12-19 pm
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी सूची में कई संवेदनशील और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिलों को प्राथमिकता दी गई है। माना जा रहा है कि सरकार आगामी प्रशासनिक और सामाजिक योजनाओं को जमीन पर प्रभावी बनाने के लिए फील्ड स्तर पर नई टीम तैयार कर रही है।

DocScanner 20 मई 2026 12-15 pm
रायपुर-दुर्ग बेल्ट में बड़ा बदलाव
राजधानी रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली। रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, महासमुंद और भिलाई क्षेत्र से जुड़े कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से एक ही जिले में कार्यरत अधिकारियों को हटाने की मांग लगातार उठ रही थी। जिसमे बिलासपुर और सरगुजा संभाग पर विशेष फोकस किया गया। बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा और मुंगेली जैसे जिलों में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं। वहीं सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास योजनाओं की धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद प्रशासनिक पुनर्संरचना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बस्तर संभाग में भी हलचल
जगदलपुर, कांकेर, बीजापुर और सुकमा जैसे जिलों में पदस्थ अधिकारियों के तबादले को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। विभागीय गलियारों में इसे मैदानी पकड़ मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।
सरकार का फोकस आंगनबाड़ी और पोषण योजनाओं पर असर
सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं विशेषकर पोषण अभियान, आंगनबाड़ी संचालन, महिला सुरक्षा और कुपोषण नियंत्रण को लेकर गंभीर है। हाल के महीनों में कई जिलों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। यही वजह है कि विभाग में यह व्यापक फेरबदल सिर्फ नियमित तबादला नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि जिन जिलों में बदलाव किए गए हैं, उनमें कई ऐसे क्षेत्र शामिल हैं जो आगामी चुनावी और सामाजिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। ऐसे में यह तबादला सूची प्रशासनिक से ज्यादा राजनीतिक और रणनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।फिलहाल विभागीय गलियारों में एक ही चर्चा है यह सिर्फ तबादला नहीं… महिला एवं बाल विकास विभाग की नई फील्ड लाइनअप है।










