पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद गिरफ्तार

रायपुर। बीरगांव दुर्गानगर क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पास मुखबिर से मिली सूचना मिली की एक युवक अपने पास पिस्टल रखा हुआ है, उरला पुलिस मौके पर पहुंची और चिन्हित कर पकड़ा युवक पुराना हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री निकला। उसकी तलाशी में बिना लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
उल्लेखनीय हैं कि मोहम्मद आमीर थाना माना, मौदहापारा, खमतराई एवं उरला में मारपीट, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास सहित लगभग 02 दर्जन से अधिक अपराधों में पूर्व में जेल जा चुका था। साथ ही जिलाबदर भी किया गया था। इसके बाद भी वह अपराध करना नहीं छोड़ा और आज एक बार फिर उसे पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ उरला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *