केंद्र सरकार ने किया 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी, सीएम साय बोले – जीवनरक्षक औषधियाँ होंगी सुलभ व सस्ती

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किया जाना जनहित एवं लोकसेवा की भावना का स्पष्ट प्रमाण है। अब हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, ज्वर एवं पीड़ा जैसी बीमारियों से जुड़ी जीवनरक्षक औषधियाँ जैसे — पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन — और अधिक सुलभ व सस्ती होंगी। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दिए।
उन्होंने आगे लिखा कि छत्तीसगढ़ जैसे जनजातीय और ग्रामीण बहुल राज्य में यह निर्णय लाखों गरीब, श्रमिक, किसान और बुज़ुर्गजनों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। हमारी सरकार राज्य में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का विस्तार, आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए सतत प्रयत्नशील है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील निर्णय हेतु छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *