मुथूट एक्ज़िम ने दिल्ली के शकरपुर में भारत का 50वां ‘गोल्ड पॉइंट सेंटर’ खोला

नई दिल्ली। मुथूट एक्ज़िम ने दिल्ली के शकरपुर में अपना 50वां ‘गोल्ड पॉइंट सेंटर’ खोलकर भारत में रीसाइक्लिंग गोल्ड सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 2015 में कोयंबटूर में अपना पहला केंद्र खोला था और इस वित्तीय वर्ष में पूरे भारत में अपनी उपस्थिति का और विस्तार करने की योजना बना रही है।
138 साल पुराने व्यापारिक समूह मुथूट पाप्पचन ग्रुप (जिसे मुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है) की बहुमूल्य धातु शाखा, मुथूट एक्ज़िम (पी) लिमिटेड, ने हाल ही में दिल्ली के महत्वपूर्ण इलाके शकरपुर में अपना 7वां गोल्ड पॉइंट सेंटर खोला है. इस नई शाखा के उद्घाटन के साथ, कंपनी के गोल्ड पॉइंट सेंटरों की कुल संख्या पूरे भारत में 50 हो गई है. नई शाखा — ग्राउंड फ्लोर, डीए-4बी, मेन विकास मार्ग, शकरपुर, मेट्रो पिलर नंबर 53 के सामने, दिल्ली – 110092 में स्थित है.
मुथूट एक्ज़िम ने शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, अपनी नैतिक और पारदर्शी स्वर्ण विनिमय सेवाओं को और बेहतर तथा सर्वसुलभ बनाने का अपना कमिटमेंट जारी रखते हुए कंपनी ने दिल्ली के शकरपुर में अपना नवीनतम ‘गोल्ड पॉइंट’ केंद्र शुरू किया है।
इस अवसर पर, मुथूट एक्ज़िम के सीईओ, केयूर शाह ने कहा, “दिल्ली में हमारा यह सातवां ‘गोल्ड पॉइंट’ खोलना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करेगा। शकरपुर एक बेहद अहम जगह है, और हमें पूरा यकीन है कि यह नया केंद्र यहां के समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा।”
थॉमस मुथूट, जो मुथूट पाप्पचन ग्रुप के कार्यकारी निदेशक होने के साथ-साथ मुथूट एक्ज़िम के प्रबंध निदेशक भी हैं, ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ ब्रांच की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि अपने प्रभाव का विस्तार करना है। शकरपुर में हमारी यह नई शाखा वित्तीय सेवाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुलभ बनाकर समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है, जो हमारे समूह के विश्वास और सेवा उत्कृष्टता के मूल मूल्यों के अनुरूप है।”
मुथूट एक्ज़िम प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) ने हमेशा से ही बहुमूल्य धातु बाजार में नवाचार का नेतृत्व किया है। भारत में अपना पहला संगठित स्वर्ण पुनर्चक्रण केंद्र (गोल्ड रीसाइक्लिंग सेंटर) स्थापित करने वाली पहली कंपनी के रूप में, एमईपीएल ने उद्योग में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। 2015 में कोयंबटूर में अपने पहले ‘गोल्ड पॉइंट’ केंद्र की शुरुआत के बाद से, कंपनी ने देश के प्रमुख शहरों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। आज, एमईपीएल के ‘गोल्ड पॉइंट’ केंद्र मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली एनसीआर, कोलकाता, हैदराबाद, हुबली, नागपुर, बारासात, तिरुनेलवेली, गुंटूर, वारंगल, दावणगेरे, भुवनेश्वर, कलबुर्गी, त्रिशूर, लखनऊ, मोहाली, वेल्लोर, फरीदाबाद, कोझिकोड, त्रिची, बेलगावी, श्रीरामपुर, मथुरा और अब सिकंदराबाद में भी ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी स्थानों पर एमईपीएल किफायती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध करा रहा है।









