कल सामुदायिक भवन गुरूद्वारा देवपुरी में समाधान शिविर

रायपुर। सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोनवार सभी 10 जोनों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसके अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के निर्धारित समय में आम जनता के लिए किया गया है।










