ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरा मापदंड रखती है, यह ढोंग अब खत्म – किरण देव

00 संगठनात्मक बैठकों की जानकारी भी साझा की
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस के नजरिए पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास अब कहने को और कुछ रह नहीं गया है। देश और छत्तीसगढ़ की जनता ने भी यह बता दिया है कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा तैयार करके गलत नैरेटिव सैट करती है। श्री देव ने कहा कि सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने जनता हित में न तो कभी कोई काम किया और न ही कोई विचार किया। सिर्फ नारों के बल पर ही कांग्रेस ने सरकारें चला ली।

ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरा मापदंड रखती है, यह ढोंग अब खत्म - किरण देवभाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बुधवार को भाजपा की आहूत बैठकों में हिस्सा लेने के पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज समय बदला है, हर हाथ में मोबाइल होने के कारण सोशल मीडिया से हर कोई लगातार अपडेट हो रहा है। सब लोग सब कुछ जान रहे हैं। इसलिए अब कांग्रेस के झूठ के ये पैर ज्यादा दूर तक चल नहीं पा रहे हैं। ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरा मापदंड रखती है। जिन विधानसभा/लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जीतकर आती है, जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, वह भी ईवीएम से ही जीतकर आती है, उस पर कांग्रेस की कोई टिप्पणी नहीं करती। लेकिन जहाँ पर कांग्रेस हारती है, वह ईवीएम और किसी-न-किसी संवैधानिक संस्था पर उसका दोष मढ़ देती है। श्री देव ने कहा कि अब कांग्रेस का यह ढोंग खत्म हो चुका है। जनता का ध्यान भटकाने की कांग्रेस की पैंतरेबाजी को जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है, इसलिए अब यह कोई विषय रह नहीं गया है।

ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरा मापदंड रखती है, यह ढोंग अब खत्म - किरण देवसंगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी व बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन एक दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँचे हैं। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से सबसे पहले पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों की बैठक हुई। उसके बाद निगम-मण्डल-आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष/उपाध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक के साथ-साथ अपने-अपने विभाग की दृष्टि से दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज की अंतिम इकाई तक सरकार की कल्याणकारी योजनाऔं का लाभ पहुँचाने और विभाग के कामकाज की दृष्टि से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव, व विजय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसी तरह पार्टी के सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्रियों की पिछले दिनों में संपन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों के साथ ही 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रस्तावित गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान और भारत रत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के निमित्त आहूत कार्यक्रमों को चरणबद्ध रूप से संपन्न करने के संबंध में मार्गदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *