रायपुर रेलवे स्टेशन पर बिस्किट चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन आरपीएफ कर्मी सस्पेंड

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर बिस्किट चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में जीआपी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं वहीं 1 सहायक उप निरीक्षक 2 महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक दुकान से बिस्किट चोरी कर रहा था, तभी दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। दुकानदार ने युवक को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसके पैरों को कपड़े से बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार आरोपियो को गिफ्तार किया और रायपुर रेल मंडल के कमांडेंट ने 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।










