फिर आसमां छूने को तैयार माउंटेन मैन राहुल, 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी कोजि़अस्को पर फहराएंगे तिरंगा

00 पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों की उंचाई पर फहराया तिरंगा झंडा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन’ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे है। 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजि़अस्को में वे तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले उन्होंने खेल मंत्री से मुलाकात कर आगामी अभियान के लिए आशीर्वाद लिया।
माउंटेन मैन गुप्ता 8 अगस्त को रायपुर से इस अभियान के लिए निकलेंगे और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजि़अस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे जो कि महाद्वीपो के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवाँ व सबसे छोटी चोटी है। राहुल गुप्ता 15 अगस्त को पीक फतह करेंगे। इस दौरान लगभग माइनस (अधिकतम -10 डिग्री) तापमान तक में ट्रेकिंग के द्वारा लगभग 23 किलोमीटर दूरी तय करके पूरा करेंगे।
राहुल गुप्ता अल्पाइन टेक्निक क्लाइम्बिंग के साथ साथ विंटर एक्सपीडिशन में एक्सपर्ट है। अल्पाइन टेक्निक से क्लाइम्बिंग यानी इस चढ़ाई में अमूमन 1-2 लोग ही होते हैं और अभियान को पूरा करते हैं। यह पर्वतारोहण के क्षेत्र में सबसे उच्चतम श्रेणी की विधा है। राष्ट्रीय स्तर पर विंटर एक्सपीडिशन करने वाले भी छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं। सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहाड़ों को फ़तह करना छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मेन’ ने वर्ष 2015 से शुरू किया था। पहले भी शिखर पर देश का तिरंगा व छत्तीसगढ़ राज्य का लोगो फहरा कर संदेश दिया था। इस अभियान पर जाने से पहले राहुल ने खेल मंत्री टंक राम वर्मा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त जताया। राहुल ने बताया कि राज्यमंत्री रहते हुए श्री साय ने दिल्ली में कई बार सहयोग किया। उनके सहयोग के बिना पर्वतारोही बन पाना संभव नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *