बोरे बासी , गोंदली , नून खाने वाले आईएएस , आईपीएस पर गिर सकती है गाज , नियम कानून संविधान को ठेंगा दिखाने वाले अफसरों की सूची हो गई तैयार ,

बोरे बासी , गोंदली , नून खाने वाले आईएएस , आईपीएस पर गिर सकती है गाज , नियम कानून संविधान को ठेंगा दिखाने वाले अफसरों की सूची हो गई तैयार ,
शासन से मिलिभगत कर कमाई बेहिसाब संपत्ति अब होगी कार्यवाही
रायपुर : – छत्तीसगढ़ महतारी छत्तीसगढ़ संस्कृति , सभ्यता और यहाँ के लोक खेल के नाम पर भी प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने जमकर घोटाले किये जिसमे शासन की नुमाइंदगी करने वाले कई आईपीएस और आईएएस अफसर भी शामिल है शासन और प्रशासन की मिलीभगत करके ऐसा कोई भी तंत्र नही बचा जिसमे कांग्रेस ने घोटाला न किया हो .
यह आईपीएस और आईएएस अफसर इस मुगालते में थे कि कांग्रेस दुबारा सत्ता में वापसी करेगी और इनके भ्रष्ट काले कारनामो की दुकानदारी चलती रहेगी मगर चुनावी परिणामो में हुआ इसके उलट 68 सीटो में काबिज सरकार छत्तीसगढ़ में 36 सीट भी न पा सकी
अब जब प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और भाजपा सत्ता में काबिज हो गई तब यह कयास लगाए जा रहे है कि इन घोटालों की जांच होगी . बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री ने इन घोटालेबाजो को चुनाव के पहले ही आगाह कर दिया था शासन के साथ मिलकर जो भी अधिकारी प्रदेश में घोटालेबाजी कर रहे है उनको शक्त हिदायत देते हुए कहा था कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता इन अधिकारियों की लिस्ट बना रहा है जो कांग्रेस सरकार के घोटालों में शामिल होकर प्रदेश की जनता को लूट रहे है उनको लेकर तल्ख लहजे में चेतावनी दी थी इसके बाउजूद कई आईपीएस और आईएएस अफसर धड़ल्ले से घोटाले भ्रष्टाचार में लिप्त रहे सरकार बदलते ही अब इन अफसरों की नींद और होश दोनों गायब है .
बोरे बासी , गोंदली , नून खाने वाले आईएएस , आईपीएस की सूची लगभग तैयार : –
यह जो छत्तीसगढ़ संस्कृति , सभ्यता और लोक खेल तक को नही बख्शे ऐसे कई आईपीएस और आईएएस मजदूर दिवश के दिन सरकार की जी हुजूरी के लिए पूरे शोसल मीडिया में बोरे – बासी की फ़ोटो अपलोड की अब उन अधिकारियों की भी सूची तैयार की जा चुकी है जो छत्तीसगढ़िया संस्कृति से भी खिलवाड़ किये है छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के नाम पर करोड़ो का वारा न्यारा कर प्रदेश के पूर्व मुखिया गेड़ी चढ़ने , भौरा खेलने , गिल्ली डंडा खेलने , सोंटा खाने में व्यस्त रहे इसमें सिर्फ सरकार ही नही सरकार की नुमाइंदगी करने वाले अफसर भी शामिल थे जो बड़ी बेशर्मी के साथ सरकार के काले कारनामे में शामिल होते चले गए ऐसे अधिकारियों की लगभग सूची तैयार हो चुकी है जैसे ही प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल का गठन हो उसके बाद इन आईपीएस और आईएएस अधिकारियों पर गाज गिर सकती है . यह नाम लगभग जगजाहिर है लेकिन सरकार गठन के बाद देखना यह होगा कि और कौन से नाम जुड़े है जिनका लिस्ट में नाम है .
सरकार से मिलीभगत कर कमाई अपार संपत्ति : –
आईएएस और आईपीएस अधिकारी जो किसी भी जिले का सर्वोच्च होता है जब वही अधिकारी ही भ्रष्टाचार , कालाबाजारी , और घोटालों में लिप्त हो जाएवे तो आखिर किस्से उम्मीद की जाएगी सूत्र बताते है कि सरकार की निगेबानी में इन अफसरों ने अकूट संपत्ति अर्जित की है जिसकी जांच भी किया जाना बेहद जरूरी है हिसाब लगाए तो इन अधिकारियों ने पांच सालों में जितना लूट खसोट मचाया है उतना तो प्रदेश बनने से लेकर अब तक नही हुआ है .










