राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बाढ़ का पानी आ जाने से जगदलपुर से बीजापुर का संपर्क कटा

बीजापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से आज शनिवार को जांगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बाढ़ का पानी आ जाने से जगदलपुर से बीजापुर का सड़क संपर्क कट गया है। आज सुबह से आवागमन बंद होने से लोग अब बाढ़ के पानी के उतरने का इंतजार कर रहे है। जांगला के थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया की शनिवार सुबह तकऱीबन 7.30 बजे जांगला के पास बाढ़ का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर से बह रहा है, जिस वजह से आवागमन बाधित हो गया है। उन्होंने बताया की अभी मार्ग खुलने में कुछ घंटो का समय लग सकता है।
उल्लेखनिय है कि जिले के भोपालपटनम ब्लाक के कई इलाकों में फिर से बाढ़ के हालात बन गए हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग 163 तारलागुडा और नेशनल हाइवे 63 महाराष्ट्र का सड़क संपर्क छत्तीसगढ़ से टूट गया है। बाढ़ कि वज़ह से दोनो राष्ट्रीयराजमार्ग मे 4 फ़ीट तक पानी चढ़ गया हैं। आवागमन पूरी तरह से ठप हो चूका हैं। इधर भोपालपटनम ब्लाक के देपला, मेटलाचेरू, दुधेडा, तारुड, भद्रकाली, तारलागुडा, अन्नारम सहित दर्जन भर से अधिक गांव बाढ़ कि चपेट मे हैं। एक तरफ रामपुरम तो दूसरी तरफ टेकूलगुडम के पास पानी चढऩे से कई गांव पानी प्रभावित हो गए है। तिमेड स्थित इंद्रावती नदी का जल स्तर कल रात से लगातार बाढ़ रहा हैं। इन्द्रावती नदी का जलस्तर 12 मीटर तक बढ़ चूका हैं, जबकि 13 मीटर बाढ़ आने का पहला वार्निंग लेवल हैं। बताया जा रहा हैं कि लगातार बारिश होने की स्थिति में इंद्रावती का जल स्तर और ज्यादा बढऩे कि संभवना हैं। क्योंकि महारष्ट्र मे गोदावरी का जल स्तर भी बढ़ रहा हैं। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे भोपालपटनम से लगे सोमनपल्ली नाले के पास बाढ़ का पानी रोड पार आ चूका हैं। जिससे इस मार्ग पर रास्ता पूरी तरह से बंद होकर छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र का सड़क संपर्क कट गया हैं।
बीजापुर कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक बीजापुर तहसील में 1332.4 मिमी. बारिश, भैरमगढ़ तहसील में 1425.2 मिमी. बारिश, भोपालपटनम में 1075.2 मिमी. बारिश, उसूर में 741.3 मिमी. बारिश, कुटरू में 1288.2 मिमी. बारिश और गंगालूर में 923.7 बारिश दर्ज की गई है।अब तक जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 1131.0 मिमी. औसत बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 1425.2 मिमी. बारिश भैरमगढ़ में दर्ज की गई है।










