भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय दो महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोडऩे के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है, साथ ही नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिग में वृद्धि हुई है जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में माओवादी कैडरो का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है।
इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत हुर्रेपाल आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) सदस्य मासे कुंजाम पति बुधराम कुंजाम निवासी तिमेनार कुंजामपारा एवं हुर्रेपाल आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) सदस्य जुग्गो ओयाम पति मंगल ओयाम निवासी तिमेनार ओयामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने आज डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त महिला माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में 230वीं वाहिनी आसूचना शाखा सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का योगदान रहा। आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलायी जाने वाली अन्य सुविधायें मुहैया क जाएंगी। विदित हो कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 190 ईनामी सहित कुल 853 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *