चेन पुलिंग पर आरपीएफ़ ने 24 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

00 ट्रेनों में अलार्म चेन का दुरुपयोग न करें, यात्रियों से रेलवे की अपील
रायपुर। बिना ठोस कारण के ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तथा चेन पुलिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया।
रायपुर डिवीजऩ में रेल यात्रियों द्वारा ट्रेन में लगातार की जा रहे चेन पुलिंग कि शिकायत पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर, श्री रमन कुमार द्वारा आर पी एफ कि टीम बनाकर रेलवे स्टेशन भिलाई पावर हाउस में कार्यवाही करने हेतु आदेश किया गया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा ट्रेन नंबर 18202 नवतनवा – दुर्ग में बिना उचित कारण के चेन खिंचने वाले लोगो पर कार्यवाही की गई।
ट्रेन थ्रु पास होते ही चेन पुलिंग हॉर्न के कारण रूक गई तुरंत वहाँ पर मौजूद आर पी एफ के अधिकारी व बल सदस्य हरकत में आ गए एवं उक्त ट्रेन से उतरे हुए यात्रियों को रोक कर उनसे बिना स्टॉपेज के भिलाई पावरहाउस में उतरने का कारण पूछा। टीटीई द्वारा यात्रियों का टिकट चेक करने पर पाया गया कि अधिकांश यात्री दुर्ग तक यात्रा करने का टिकट रखे हैं परन्तु चेन खींच कर भिलाई पावर हाउस में उतर गए। पर्याप्त एवं उचित कारण नहीं होने के कारण चेन खिंचने वाले 1 व्यक्ति को रेलवे एक्ट कि धारा 141 के तहत गिरफ़्तार किया।
उनमे से 6 यात्रियों को रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत गिरफ़्तारी, 10 व्यक्तियों को रेलवे एक्ट की धारा 145 बी के तहत गिरफ़्तारी की कार्यवाही की गई। सात व्यक्तियों से टीटी के माध्यम से रू1640 जुर्माना वसूला गया। कुल 24 यात्रियों पर समस्त क़ानूनी कार्यवाही कर चेतावनी देकर मुचलका पर छोडा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *