सोने का जेवर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

बलौदाबाजार। सोने के जेवर चोरी के मामले में एक महिला को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गए जेवरात की शत-प्रतिशत बरामदगी करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 19,040 मूल्य के दो नग सोने के टॉप्स बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया कालिंद्री चेलक, निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार ने 28 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 7 बजे स्नान से पूर्व उन्होंने अपने सोने के टॉप्स उतारकर पर्स में रखे थे। शाम करीब 6 बजे जब पहनने के लिए पर्स देखा, तो टॉप्स गायब थे। आशंका जताई गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी चोरी कर ली गई है।रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान प्रार्थिया के घर आने-जाने वाले व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर संगीता चेलक उर्फ मुंडी (37 वर्ष) निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए 19,040 मूल्य के दो नग सोने के टॉप्स बरामद कर लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *