टाटा मैजिक की टक्कर से संघचालक सुकालु की मौत

जगदलपुर। जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर टाकरागुड़ा के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बड़ांजी थाना पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं टाटा मैजिक वाहन में सवार दो अन्य लोग भी हादसे में चोटिल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। लेकिन इस हादसे में बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *