राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कचरे और मलबे के ढेर के पास मिली पड़ी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला जनपद पंचायत कार्यालय में इन दिनों मरम्मत और रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसी दौरान हॉल से हटाई गई गांधी जी की प्रतिमा को सुरक्षित रखने के बजाय बाहर कचरे के पास छोड़ दिया गया। इस लापरवाही ने प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि जिस महापुरुष ने देश को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया, उनकी प्रतिमा को इस तरह फेंकना बेहद शर्मनाक है। यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि हमारे देश के सम्मान का प्रतीक है। इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिस देश में गांधी जी के नाम पर स्वच्छ भारत जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं उनकी प्रतिमा को कचरे के पास पड़ा मिला है। घटना सामने आने के बाद लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *