50 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार

कोरबा। एसीबी की टीम ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने किसान के खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर पैसों की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है जहां बिजली वितरण विभाग में पदस्थ सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने ग्राम रलिया निवासी किसान श्यामता टंडन से खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित किसान द्वारा इसकी शिकायत एसीबी में की थी। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आज एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली। एसीबी की टीम ने आरोपी सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद उनके भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत वितरण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *