झारखंड शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया गोवा से गिरफ्तार

रायपुर। झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले शराब कारोबारी नवीन केडिया को एससीबी ने आज गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची के लिए रवाना हो गई है। रांची लाने के बाद एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी।
नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए भी कहा था, लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। शराब घोटाला केस में आरोपी बनाए जाने के बाद उसने एसीबी कोर्ट से अग्रिम बेल भी मांगी थी, लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *