रानवाही में ट्रक-बोलेरो की हुई भिड़ंत, बोलेरो चालक घायल

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानवाही के पास बुधवार सुबह एक बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, बोलेरो वाहन का एक चक्का अलग होकर बाहर गिर गया। हादसे में बोलेरो चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर घायल चालक को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर भेजा गया। जहां प्रथमिक उपचार के बाद कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *