2.368 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले की पखांजूर पुलिस ने अवैध गांजा सप्लाई व बिक्री करने वाले एक आरोपी अभय दास को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 2.368 किलो अवैध मादक पादर्थ गांजा जप्त किया गया। कांकेर एसपी निखिल राखेचा की पहल पर संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन उजियारा प्रारंभ किया गया है।
ऑपरेशन उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पखांजूर क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पखांजूर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 19 बीआर 2953 के डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते महाराष्ट्र से पखांजूर होते कापसी की ओर आने वाला है, मुखबीर से मिली सूचना पर ग्राम माटोली चौक मेनरोड पखांजूर की घेराबंदी कर एक आरओपी अभय दास पिता जदु दास उम्र 33 वर्ष ग्राम छोटेकापसी छोटेपारा थाना पखांजूर को पकड़कर बजाज पल्सर मोटर सायकल की डिक्की को जांच करने पर 2.368 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस की धारा- 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। कांकेर पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यहां दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *