22.800 किलो गांजा के साथ 2 आरोपित गिरफ्तार

सुकमा । जिले की पुलिस काे मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा के मलकानगिरी क्षेत्र से 2 व्यक्ति गांजा लेकर मोटर सायकल से तेलंगाना की ओर जाने के निकले हैं । मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोन्टा के नेतृत्व में कोन्टा पुलिस स्टॉफ द्वारा नेशनल हाईवे -30 में नाकाबंदी लगाया जाकर संदिग्ध वाहनों व सामानों की सघन जांच प्रारंभ की गई । नेशनल हाईवे -30 में पुलिस की सघन चेकिंग को देखकर 2 संदिग्ध व्यक्ति अपने बजाज मोटर सायकल पल्सर क्रमांक TG16B4372 को तेज चलाते हुए पुलिस नाकाबंदी से बचने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस पार्टी द्वारा गांजा तस्करों के भागने के संभावित रास्तों में जगह-जगह नाकाबंदी लगाये जाने व सतर्कतापूर्ण कार्यवाही के फलस्वरूप दोनों आरोपियों को पुलिस पार्टी द्वारा कोन्टा के आर.टी.ओ. नाका के पास अवैध गांजा के साथ धर -दबोचा गया । आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम समीर खान पिता अमजद खान उम्र 18 वर्ष निवासी-श्रीरामपुर थाना नसपुर-2 टाउन , जिला-मंचिर्याल (तेलंगाना) एवं लिंगम श्रीपद पिता लिंगम श्रीनिवास उम्र 25 वर्ष निवासी-पेद्दापल्ली जिला करीमनगर (तेलंगाना) का होना बताया । दोनों के कब्जे में रखे बोरे की तलाशी लेने पर बोरी के अंदर कुल 12 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका कुल वजन 22.800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कोन्टा में अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 20 (ख) ii c एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *