कांग्रेस ने उमाशंकर के संयोजकत्व में 10 सदस्यी जांच समिति का किया गठन

जगदलपुर। बस्तर जिले के धान संग्रहण केंद्रों में सबसे कम धान का उठाव हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप क्विंटलो धान के सडऩे और खराब होने की गंभीर परिस्थितियों को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला के संयोजकत्व में 10 सदस्यी जांच समिति का गठन किया गया है।
इस जांच समिति में अनिता पोयाम जनपद सदस्य, संतोष यादव प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, बालेश दुबे उपाध्यक्ष जिला कमेटी, अल्ताफउल्ला कांग्रेस खान महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, संतोष सेठिया ब्लॉक अध्यक्ष नगरनार फूलसिंग बघेल ब्लॉक अध्यक्ष नानगूर, शेरसिंग सेठिया ब्लॉक अध्यक्ष बकावंड, गणेश बघेल ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर, श्याम दीवान ब्लॉक अध्यक्ष भानपूरी , चंपा ठाकुरअध्यक्ष महिला ग्रामीण, लता निषाद अध्यक्ष महिला शहर, निकेत राज झा अध्यक्ष युवा कांग्रेस शहर, अभिषेक डेविड अध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण, दयाराम कश्यपअध्यक्ष किसान कांग्रेस को शामिल किया गया है।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष सुशील मौर्य और प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि बस्तर जिले के धान संग्रहण केन्द्र नियानार, बिरिंगपाल, सिवनी, छोटे देवडा में लाखो क्वींटल धान सडऩे व खराब होने की क्या परिस्थितिया रही की धान उठाव नही हो पाया धान मिर्लस तक नही पहुंच पाया जब की शासन द्वारा केपिंग तिरपाल सहित अन्य सुविधाओ के बावजूद भी धान का खराब हो जाना यह जनता के पैसे का दुरूपयोग है। अरबो रूपये का धान सड़ जाना और शासन-प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नही लेना इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता लेते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला के संयोजकत्व में 10 सदस्य की जांच समिति का गठन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *