पावर स्ट्रेंथ लिफ्टिंग का उदघाटन सोनी और पुरस्कार वितरण करेंगे बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। 21 फरवरी को छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन और टी गोल्ड जिम के तत्वाधान में आयोजित 7 वा पावर लिफ्टिंग और 26 वा स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन सिंधी धर्मशाला लाखे नगर में किया गया है। छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन दक्षिण विधानसभा रायपुर के विधायक सुनील सोनी एवं नगर निगम रायपुर के जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल दोपहर 12 बजे करेंगे जबकि पुरस्कार वितरण बृजमोहन अग्रवाल सांसद लोकसभा रायपुर एवं पार्षद ब्राह्मण पारा के अजय साहू रात्रि 9 बजे करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *