स्कूल नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ के तीरंदाजो ने हासिल किए 8 मेडल

रायपुर। 69वी स्कूल नेशनल गेम झाखरंड के रांची में 7 से 10 जनवरी तक अंडर 17 के अतर्गत आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से 24 खिलाड़ी, 4 कोच और मैनेजर शामिल हुए। तीरंदाजी के खिलाडिय़ों में इसमें शारदार प्रदर्शन करते हुए 8 मेडल प्राप्त किए जिसमें पहली बार रिकर्व मेडल शामिल है।
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका ने बताया कि तोरण यादव ने 30 मीटर में 360 में से 348 स्कोर कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विक्रम राज ने 20 मीटर में 360 मं सेे 343 स्कोर कर कास्य पदक प्राप्त किया। ओवर आल में ब्वॉयज ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके साथ हीतोरण यादव, विक्रम राज, प्रियांशु मरकाम, कमलेश साहू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बालिका वर्ग में स्वाति यादव शिवतराई की ही 30 मीटर में ब्राउंस मेडल, ओवर आल में भी मेडल प्राप्त किया। मिक्स टीम की जोड़ी मे स्वाति यादव और विक्रम राज को ब्राउज मेडल प्राप्त हुआ। रिकर्व मिक्स टीम में तरुण जांगड़े और फलक यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
इस सफलता पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर सांसद बृजमोहन, तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, अमिताभ दुबे, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका सहित तीरंदाजी संघ के समस्त पदाधिकारियों नेविजय खिलाड़ी को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *